by admin on | Oct 15, 2024 03:33 PM
स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि हुए शामिल, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया प्रेरित
अम्बिकापुर :- अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सातों विकासखंड की स्वच्छता दीदी और समूह की महिलाएं, सरपंच सचिव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता की थीम पर जोर देते हुए कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपना सकते हैं और अपने समाज को स्वच्छ बना सकते हैं। स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्वच्छता से न केवल हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि यह हमारे समाज को भी स्वच्छ और सुंदर बनाता है।
वहीं उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान रखें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर स्वच्छता के लिए काम करें, तो हम अपने जिले को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।
जिला स्तरीय स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य था कि स्वच्छता के महत्व को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए इस अवसर पर स्वच्छता दीदी और महिला समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी स्वच्छता के महत्व पर बल दिया और लोगों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत एपीओ स्वेच्छा सिंह, उप संचालक यशपाल प्रेक्षा, वैज्ञानिक बायो टेक डॉक्टर प्रशांत शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी नोडल अधिकारी रितेश सैनी, स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक रोशन कुमार गुप्ता, उपेन्द्र सिंह पैकरा, अनिल गुप्ता मौजूद थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News