by admin on | Oct 15, 2024 03:35 PM
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर पुलिस ने झारखंड की ओर से आ रही एक यात्री बस से उसे पकड़ा। फिलहाल कुलदीप से बलरामपुर सायबर सेल में पूछताछ की जा रही है।
रविवार की रात कुलदीप साहू ने तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की तलवार और चाकू से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की अर्धनग्न लाशों को घर से पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।
शहर में फैला आक्रोश
रविवार की सुबह हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची की लाश नहर के पास खेतों में मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली लोग आक्रोशित हो गए। शहरवासियों ने हत्या के विरोध में आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि SDM को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। घटना के बाद पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
कांग्रेस से कनेक्शन
आरोपी कुलदीप साहू का कांग्रेस पार्टी से संबंध सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।
पहले भी कर चुका है कई हमले
कुलदीप पहले भी कई अपराधों में लिप्त रहा है। उसने हाल ही में एक पुलिसकर्मी पर खौलता तेल फेंककर उसे घायल किया था।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News