छत्तीसगढ़ Sarguja

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन ने प्रारंभ किया एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान

by admin on | Oct 15, 2024 03:41 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर  के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन ने  प्रारंभ किया एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान

अंबिकापुर :- सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान मे आज दिनांक 15/10/2024 से 21/10/2024 तक" एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान"का प्रारम्भ सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा जी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी (रा. से. यों.)श्रीमती रानी रजक  एवं रेड रिबन क्लब नोडल अधिकारी श्रीमती प्रीति साहू के नेतृत्व में करायी गयी।

एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान के अंतर्गत( रा. से. यों.) के स्वयंसेवकों द्वारा  आज ग्राम सरगवां मे घर घर जाकर एड्स के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी, तथा साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा बताया गया कि.एचआईवी से बचाव का एक और तरीका प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PrEP) है। एचआईवी के संभावित संपर्क से पहले ली जाने वाली एचआईवी दवाओं का एक संयोजन, PrEP लगातार लेने पर एचआईवी के संक्रमण या संचरण के जोखिम को कम कर सकता है। एचआईवी परीक्षण के लिए समय का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।  साथ ही एड्स से बचने के लिए हमे संतुलित आहार करना चाहिए, जिससे कि 

हमारे शरीर की मांसपेशियों और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए इसका उपयोग होता है । लीन बीफ़, पोल्ट्री, मछली, अंडे, बीन्स और नट्स जैसे स्वस्थ विकल्प चुनें। यदि आपका वजन कम है या आप एचआईवी के अंतिम चरण में हैं, तो आपको अधिक प्रोटीन खाने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही अपने तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखने की सलाह दी गयी।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा जी, कार्यक्रम अधिकारी (रा. से. यों.) श्रीमती रानी रजक एवं रेड रिबन क्लब नोडल अधिकारी श्रीमती प्रीति साहू  एवं  श्रीमती गोल्डन सिंह  की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment