by admin on | Oct 17, 2024 04:29 PM
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को अम्बिकापुर पहुंचकर शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी में उद्यान अधीक्षक से लगाए गए पौधों और पौधे विकसित किए जाने की कार्ययोजना की जानकारी ली।
उन्होंने यहां सीडलिंग यूनिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने उद्यान की साफ-सफाई रखने, अधिक पौधों का उत्पादन करने तथा उद्यानिकी फसल अधिक से अधिक लेने के निर्देश दिए। इसके पश्चात नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में लगाए गए धान, उड़द, गन्ने, हल्दी आदि का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पिछले सीजन में धान उत्पादन की भी जानकारी ली। इसके साथ ही कुक्कुट पालन इकाई, बत्तख सह मछली पालन इकाई, दुग्ध उत्पादन इकाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कृषि महाविद्यालय फर्म का भी अवलोकन किया।
पशु सखियों से मिलकर किया उत्साहवर्धन :
मंत्री नेताम ने कृषक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पशु सखियों के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दीदियों से कार्य की जानकारी ली, दीदियों ने बताया कि स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बिहान के माध्यम से पशु सखी के रूप प्रशिक्षण दिया गया। अब वे स्वयं पशुओं में टीकाकरण के साथ प्राथमिक उपचार कर लेती हैं। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि आप सब अच्छा काम कर रही हैं, घर परिवार संभालने के साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाकर सुकर फार्म खोलें, इसमें शासन का पूरा सहयोग रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि मुर्गी फार्मिंग में भी अच्छा लाभ हो सकता है, इसकी भी तैयारी करें। कड़कनाथ तैयार करने यूनिट लगाएं और ट्रेनिंग शुरू करें।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News