by admin on | Oct 18, 2024 04:32 PM
सरगुजा संभाग में प्रत्येक परिस्थिति में लगातार बेजुबानों की सेवा में तत्पर है बेज़ुबान डॉग संस्था व गौ सेवा मंडल...!
बेजुबानों के लिए निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध..!
"आदित्य गुप्ता"
अंबिकापुर :- लगातार संभाग में बेजुबानों के लिए सेवा दे रही बेज़ुबान डॉग संस्था और गौ सेवा मंडल पिछले 5-7 वर्षों से यह संस्था सेवा में जुटी हुई है। साथ ही ये दोनों संस्थाएँ घायल आवारा बेजुबानों को अपने आश्रय में सहारा दे रही है ।बेजुबान डॉग संस्था लगभग 5 वर्षों से लगातार अपने पूरे संभाग और आसपास के बेसहारा डॉग्स के लिए जीवन दाता साबित हुई है। कहीं भी आसपास 24/7 कोई डॉग बीमार या दुर्घटना ग्रस्त है तो ये संस्था तत्काल वहाँ पहुँच कर उनका इलाज करती है। इनके पास एक निशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा भी है। जिसके माध्यम से ये डॉग्स का रेस्क्यू करते हैं। यह अपने शेल्टर में घायल डॉग्स को आश्रय भी देते हैं। उनके पालन पोषण का ध्यान रखते हैं। जब वो ठीक हो जाते हैं तो फिर उन्हें ये किसी को पालने के लिए दे देते हैं या वापस जिधर से लाये हों उधर रिलीज कर देते हैं।वहीं गौ सेवा मंडल सरगुजा बीते 7 वर्षों से गौ वंशों को बचाने में लगी हुई है सर्दी, गर्मी,बरसात दिन हो या रात 24/7 ये संस्था सभी बेजुबानों के लिए सदैव तत्पर है।
इनके पास भी एक एम्बुलेंस है जो 24/7 निशुल्क सेवा देती है। संभाग के आसपास सभी जगहों जहाँ से सूचना मिलती है वहाँ जाकर ये गौ वँशो का इलाज करते हैं और गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करते हैं। बीमार गौ वंश के ठीक हो जाने के पास ये इन्हें अपने गौ आश्रय धाम जो कि ख़लीबा में स्थित है वहाँ रखते हैं। और पूर्ण रूप से स्वस्थ गौ वंशों को किसानों को भी सेवा के लिए निशुल्क देते हैं। यह दोनों संस्थाएं बेजुबानों के लिए जीवन दाता के रूप में कार्य कर रही हैं। इन संस्थाओं के कार्यकर्ता आमतौर पर सभी स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ही हैं। व यह दोनों संस्थाएँ जन सहयोग से चलती हैं। आप भी इनकी मदद अवश्य करें। क्या पता आपका छोटा सा सहयोग किसी बेजुबान की जान बचा दे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News