छत्तीसगढ़ Sarguja

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण निराकरण के लिए आयुक्त सरगुजा सम्भाग ने जिला कलेक्टरों को जारी किया पत्र

by admin on | Oct 24, 2024 02:55 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण निराकरण के लिए आयुक्त सरगुजा सम्भाग ने जिला कलेक्टरों को जारी किया पत्र

अम्बिकापुर :-  छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार कार्यालय कलेक्टर सरगुजा एवं अधिनस्थ कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 का पद रिक्त नहीं होने के कारण जिला एवं राज्य स्तर से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण आवश्यक कार्यवाही के लिए सरगुजा सम्भागायुक्त कार्यालय को प्राप्त हुए थे। जिसके पश्चात संभाग अंतर्गत जिला कलेक्टरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण निराकरण के लिए आयुक्त सरगुजा सम्भाग के द्वारा जिला कलेक्टरों को प्रेषित किया गया है।

जिसमें जिला सूरजपुर के तब्बसुम खातुन, अंजुला नामदेव,  कु. रोनक सिंह तथा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रिषभ कुमार पटेल,  जिला कोरिया (बैकुण्ठपुर) के मुस्कान शर्मा, आयुष उपाध्याय, मुकेश राजवाड़े, राहुल गुप्ता, कंचन पांण्डेय हैं।  इसी प्रकार जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से नितिश राज तिग्गा एवं नितिन कुमार कुजुर के प्रकरण शामिल है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment