by admin on | Oct 24, 2024 02:58 PM
सोलर ड्यूल पम्प स्थापना से सुबह से शाम तक हर समय मिल रहा पेयजल
जशपुरनगर :- रहीम ने अपने दोहों में जल की महत्ता बताते हुए कहा है कि श्बिन पानी सब सूनश्। ये जल ही है जिसके बिना धरती पर जीवन का होना कठिन है, पर ये कठिनाइयां कुछ लोगों के जीवन में हकीकत बन जाती और कुछ के लिए मजबूरी का दूसरा नाम। ऐसी ही कहानी इचकेला ग्राम पंचायत के ग्राम घोड़ाटोली के 150 से अधिक ग्रामीणों के लिए हर दिन की बात हुआ करती थी, जहां घर से कुएं तक की लंबी दूरी तय कर सिर पर भारी भरकम पानी की मटकी ढोकर ग्रामीणों को कड़ी मेहनत और मसक्कत के बाद पेयजल प्राप्त हो पाता था। वर्षा के दिनों में पानी के दूषित हो जाने से के बाद दूषित पेयजल पीना पड़ता था। जिससे डायरिया, पीलिया जैसी कई गम्भीर बीमारियों के दंश से ग्रामीण अक्सर जूझा करते थे।
ऐसे में जब जल जीवन मिशन गांव में पहुंचा तो हर घर में नल पहुंचाने की बात शुरू हुई। लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि पानी उनके घरों तक पहुंचेगा जिसके लिए उन्हें कुएं तक जाना पड़ता है वो अब उनके घर खुद ब खुद आ जाया करेगा। धीरे धीरे छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के द्वारा ग्राम में टंकी स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया गया। 14 लाख की लागत से जल स्त्रोत की पहचान कर सोलर ड्यूल पंप की स्थापना गांव में की गयी। हर घर तक नलों के लैंप पोस्ट लगा कर सोलर पंप के माध्यम से पानी मिलना प्रारम्भ हो गया। ग्रामीणों की खुशी का ठीकाना ना रहा सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए इसका लाभ लेना प्रारम्भ किया।
शांति बाई के मेहनत एवं समय की हो रही बचत :
इस संबंध में शांति बाई ने बताया कि पहले सुबह से घर की जरूरतों के लिए पानी लेने कुएं में जाना पड़ता था। कुएं में पानी निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी साथ ही बहुत समय भी लग जाया करता था। जिससे खाना बनाने और अन्य कार्यों में बहुत समय लगता था। अब सुबह से शाम तक घर के आंगन में ही पानी मिल जाया करता है। जिससे समय पर खाना बनने के साथ अन्य कार्यों के लिए भी समय मिल जाया करता है।
सूर्याेदय के साथ ही मिल जाता है पानी- श्रवण :
घोड़ाटोली के श्रवण संतोष कुजूर ने बताया कि मुझे हमेशा जल्दी उठकर हमेशा जल की तलाश एवं निस्तार के लिए बाहर जाना पड़ता था। पर अब सुबह सूर्याेदय के साथ ही घर में पानी आ जाता है। जिससे पीने के लिए पेयजल, निस्तार एवं अन्य जरूरतों के लिए पानी घर पर ही मिल जाता है जिससे जीवन आसान लगने लगा है।
सरोजनी को सिर पर ढोकर पानी लाने से मिली मुक्ति :
सरोजनी टोप्पो ने बताया कि कुएं से सिर पर ढोकर लंबी दूरी से पानी लाना पड़ता था। जिससे रोज थकावट हो जाती थी और साफ सफाई के लिए पर्याप्त जल भी नहीं हो पाता था। जल जीवन मिशन से पानी घर तक आने से ना होती है थकावट, ना ही होती है बाहर जाने की झंझट। घर पर पर्याप्त पीने के पानी से लेकर साफ सफाई और अन्य सभी गतिविधियों के लिए पानी मिल जाता है। जिससे अब नहाने और कपड़ा धोने के लिए भी बाहर नहीं जाना पड़ता और घर पर जल्दी जल्दी सभी काम निपट जाते हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शासन को धन्यवाद देते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News