छत्तीसगढ़ Jaspur

तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश राम ने जीता स्वर्ण पदक

by admin on | Oct 24, 2024 03:01 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश राम ने जीता स्वर्ण पदक

तैराकी प्रतियोगिता में अकादमी के 9 खिलाड़ियों ने लिया भाग खिलाड़ियों ने 2 रजत व 12 कांस्य पदक जीता

जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को  विभिन्न खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024-25 का 06 से 09 अक्टूबर 2024 तक रायपुर में आयोजित हुआ। 

प्रतियोगिता में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 06 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अकादमी के आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया एवं विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक मनोज राम अंडर 17 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इन दोनो खिलाड़ीयों ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा तारंदाजी प्रतियोगिता 2024-25 के लिए चयनित होकर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है।

इसी प्रकार 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तैराकी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन  03 से 06 अक्टूबर तक राजनांदगांव में आयोजित हुआ। जिसमें अकादमी के 09 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं कुल 02 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त किया।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment