by admin on | Oct 25, 2024 04:02 PM
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संभागायुक्त ने समस्त जिलों को दिए निर्देश
अम्बिकापुर :- सरगुजा संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित स्वान कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। सम्भागायुक्त चुरेन्द्र ने सभी जिलों से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान खरीदी के संबंध में की गई तैयारियों के सम्बंध में जानकारी ली।
बैठक में किसान पंजीयन, धान का रकबा, धान परिवहन, बारदानों की उपलब्धता, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था सहित धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की समीक्षा की गई। चुरेन्द्र ने कहा कि शासन की मंशानुसार नियंत्रित एवं संतुलित धान खरीदी सम्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियों को जल्द पूर्ण कर लें। किसानों के हित में कार्य हो, वास्तविक किसानों को उनके उपज का लाभ मिले। उन्होंने खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व ही सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में तारपोलिन की व्यवस्था कर ली जाए, किसानों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ नमी मापक यंत्र, इंटरनेट सुविधा आदि की जांच कर लें।
सरगुजा कमिश्नर ने कहा कि प्रत्येक धान उपार्जन के लिए निगरानी हेतु क्लास-2 ऑफिसर को नोडल बनाया जाये और धान खरीदी केंद्र हेतु निगरानी समिति का गठन किया जाए जिसमें पटवारी, आरएइओ सहित खंड स्तरीय अधिकारी शामिल हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी के संबंध जल्द ही ब्लॉक स्तरीय बैठक कर ली जाए और अधीनस्थों को तैयारी हेतु निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कोचियों-बिचौलियों, किराना व्यापारियों पर विशेष निगरानी रखें, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन कर निगरानी रखें। इस दौरान संभागायुक्त चुरेन्द्र ने सम्भाग के सभी जिले के अधिकारियों से धान खरीदी हेतु आवश्यकताओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।
सरगुजा सम्भाग के 249 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी-
संभाग में कुल 249 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। जिसमें सरगुजा जिले में कुल 54, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 49, सूरजपुर जिले में कुल 54, कोरिया जिले में कुल 22, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कुल 24 एवं जशपुर में 46 उपार्जन केंद्र में खरीदी होनी है।
संभाग में कुल 177 आदिम जाति सहकारी समिति हैं जिनमें 24 अक्टूबर की स्थिति में कुल 1,97,969 किसानों द्वारा पंजीयन किया गया है। जिसका कुल धान का रकबा 269210.8 हेक्टेयर दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्भाग में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 1,80,311 किसानों से 1115228.60 टन धान की खरीदी हुई, जिन्हें 1,02,265.21 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News