छत्तीसगढ़ Sarguja

शहर के कई व्यवसायियों के ठिकानों पर GST की एक साथ छापेमार कार्यवाही से मचा हड़कंप

by admin on | Oct 26, 2024 02:56 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


शहर के कई व्यवसायियों के ठिकानों पर GST की एक साथ छापेमार कार्यवाही से मचा हड़कंप

अम्बिकापुर में बड़े सप्लायर के घर पर GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई....

शहर के कई व्यवसायियों के ठिकानों पर GST की एक साथ छापेमार कार्यवाही से मचा हड़कंप...!

"आदित्य गुप्ता"

अम्बिकापुर:-  छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर में GST विभाग ने रामनिवास कॉलोनी स्थित प्रमुख सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर छापा मारा। इस कार्रवाई में GST की पांच सदस्यीय टीम ने अग्रवाल के घर पर दस्तावेजों की गहन छानबीन की। जानकारी के अनुसार, अशोक अग्रवाल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग समेत कई सरकारी विभागों में सामान की सप्लाई करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके ठिकाने पर छापेमारी हुई हो। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भी उनके निवास पर छापा डाला जा चुका है। GST विभाग ने शहर के अन्य व्यवसायियों के ठिकानों पर भी इसी समय छापेमारी की, जिससे अम्बिकापुर के व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी GST से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।वर्तमान में टीम द्वारा अग्रवाल के निवास पर मौजूद GST संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिससे आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment