by admin on | Oct 26, 2024 02:59 PM
उड़ते धूल से परेशान लोगों ने फिर किया चक्काजाम, प्रशासनिक आश्वासनों पर भी उठाए कई सवाल,
सड़क पर उड़ते धूल को लेकर नाराज हुए क्षेत्रवासी...
वाहनों की लगी कई किलोमीटर लंबी कतार...!
"आदित्य गुप्ता"
सीतापुर:- नेशनल हाईवे-43 की जर्जर हालत से परेशान नगरवासियों ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कारगिल चौक और सोनतराई चौक पर चक्काजाम कर दिया। सड़कों की मरम्मत का प्रशासन द्वारा पहले दिया गया लिखित आश्वासन पूरा न होने से नाराज नागरिकों ने यह कदम उठाया। चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस और स्कूली बसों को छोड़ा गया, लेकिन मालवाहक और सवारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नगरवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों से वे नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाली धूल भरी सड़क से परेशान हैं। इस मुद्दे पर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार वादे ही किए गए और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 17 अक्टूबर को नगर के व्यापारी संघ और सीतापुर विकास मंच के नेतृत्व में पहली बार चक्काजाम किया गया था, जिसके बाद प्रशासन के दबाव में नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने 23 अक्टूबर से सड़क मरम्मत शुरू कराने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन जब 23 तारीख को भी काम शुरू नहीं हुआ, तो नगरवासी फिर से सड़कों पर उतर आए। सड़क जाम के दौरान स्थानीय लोग भी खासे परेशान नजर आए। लोगों का कहना था कि प्रशासन ने अगर समय पर कदम उठाए होते, तो उन्हें इस तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ता। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। इस मामले पर एसडीएम रवि राही ने कहा, “सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं।” लेकिन नागरिक अब प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक काम शुरू नहीं होता, वे जाम हटाने के मूड में नहीं हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News