by admin on | Oct 26, 2024 03:02 PM
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर नगर में निकला पथ संचलन…शंखनाद व पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
संघ से जुडे स्वयंसेवक हर विपदा में एक दूसरे के सेवा के लिए खडे रहते हैं- प्रांत सेवा प्रमुख
“आदित्य पिंटू गुप्ता”
अंबिकापुर :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसी तारतम्य में अंबिकापुर नगर का पथ संचलन रविवार की शाम को निकाला गया । बड़ी संख्या में स्वयंसेवक नगर के कलाकेंद्र मैदान पर एकत्रित हुए जहां संघ के प्रांत सेवा प्रमुख मुख्य वक्ता के रूप में तुलसीदास जी ने बौद्धिक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेरणादाई कार्य कर रहा है। हर आपदा- विपदा में अब लोग संघ क ओर देख रहे हैं। संघ से जुडे लोग भी हर विपदा में सेवा के लिए खडे रहते हैं, यही सेवा भावना अब एक-एक गांव ,गली तक पहुंच चुकी है जिसका परिणाम है कि देशभर में कोईं ऐसी जगह नहीं जहां स्वयंसेवक न हो और लोगों की सेवा न कर रह हो। सारा समाज हमारीओर देख रहा हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गईं है। कि हम समाज के लिए और भी अच्छा दें। उन्हॉने शताब्दी वर्ष पर सभी को शुभकामनाएं दी। बौद्धिक कार्यक्रम के अध्यक्ष बनाए गए सिख समाज के अध्यक्ष रघुवीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि समाज में समरसता फैलाने का काम संघ कर रहा है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज में उन्होंने जिस तरह समरसता फैलाई उसे आगे बढाने की जरूरत है और यह काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। बौद्धिक संबोधन के पश्चात देर शाम घोष बैंड धुन पर शहर में पथ संचलन निकला जो देवीगंज मार्गं होते हुए संगम चौक पहंचा। यहां से महामाया चौक, स्कूल रोड, गुरु नानक चौक से गुदरी मार्ग होते हुए शिवाजी चौक, जोड़ा पीपल, नगर निगम चौराहा से घड़ी चौक के बाद कलाकेंद्र मैंदान में समापन हुआ। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
भारत माता के जयकारे से नगर गूंज उठा। विजयादशमी से पूर्व हर गली मोहल्ले में पथ संचलन निकल गया था अंबिकापुर शहर में 48 वार्ड वार्ड में यह संचलन हो चुका है संघ का विजयदशमी के दिन 99 वर्ष पूरा हो गया है विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ ने शहर से लेकर प्रखंडों मंडलों और बस्तियों तक छोटे-छोटे कार्यक्रम करना तय किया है रविवार को पूरे आयोजन में जिला संघ चालक भगवान दास बंसल , नगर संघ चालक अशोक सिंह ,विभाग कार्यवाह गौरंगों सिंह, नगर कार्यवाह अनुज दुबे , विभाग सह कार्यवाह अजय मिश्रा, विवेक सिंह जिला प्रचारक जितेंद्र शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News