by admin on | Oct 26, 2024 03:11 PM
विभिन्न मांगों को लेकर अवकाश लेकर शिक्षक रहे हड़ताल पर,पढ़ाई हुआ बाधित…!
अंबिकापुर :- विभिन्न मांगों को लेकर जिले के शिक्षक गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इससे जिले के स्कूलों में पढ़ाई ठप रही। पूरे दिन शिक्षक एसबीआई कलेक्टोरेट शाखा के सामने धरना पर बैठे रहे। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिले के अधिकांश शिक्षक हड़ताल पर रहे। हड़ताल के लिए शिक्षकों ने पूर्व में ही अवकाश ले रखा था। गुरुवार को एसबीआई कलेक्टोरेट शाखा के सामने धरना पर बैठे रहे। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि 7 वर्ष के कार्यकाल के बाद अगले वेतनमान की पात्रता को सरकार ने निरस्त कर दिया था, जिससे किसी भी शिक्षक को कर्मोन्नति की पात्रता अब नहीं है।
1998 से कार्यरत कर्मचारी पंचायत के बाद शिक्षा विभाग में पहुंचे है। उस सेवा को मानते हुए 2008 में सरकार ने इनका सविलियन किया जिसके पश्चात पेंशन के लिए पुरानी सेवा को सरकार द्वारा नहीं मानी जा रही है। इसके अलावा अन्य मांगें भी शामिल है। शिक्षकों की अतिरिक्त व्यवस्था के कारण स्कूलों में ताले तो नहीं लगे, लेकिन पढ़ाई ठप रही। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में करीब 10 हजार शिक्षक हड़ताल पर रहे। शिक्षकों के आंदोलन के कारण 80 फीसदी स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो सकी।हालांकि सभी स्कूलें खुली रही। शिक्षिकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का कहना है कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा का कहना है कि शिक्षकों के एक दिवसीय हड़ताल के कारण स्कूल बंद करने की स्थिति नहीं बनी थी। स्कूलें खुली रही। बीईओ के माध्यम से दूसरे स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News