by admin on | Nov 1, 2024 12:09 PM
बिलासपुर -: नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को प्रारेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं अपने कक्ष से इन तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरू कर दिए हैं। आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल-पल ले रहे। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा।
गौरतलब है कि कलेक्टर ने गत सप्ताह जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने एक सप्ताह में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी नज़र रखने के लिए एक अलग मॉनीटर लगाया गया है। शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रूप से चौकसी करंेगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। उनकी शिकायतों और फील्ड अनुभव के आधार पर खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय किए गए हैं। नक्शा बटांकन को लेकर बड़ी समस्या है। कलेक्टर प्रति सप्ताह टीएल बैठक के पहले प्रगति की समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री की यह प्राथमिकता का कार्यक्रम है।
जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों की जांच के लिए भी टीम बनी है। शासकीय भूमि निजी हाथों में कैसे गया, इसकी रिपोर्ट वे देंगे। जिला स्तरीय जांच दल इस टीम के रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी। आवासीय कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि गरीबों को आवास दिलाया जा सके।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News