by admin on | Nov 4, 2024 04:45 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस पर करारा प्रहार
रायपुर -: BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर बड़ी अपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है और यह पार्टी प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, "जहां भी अपराध या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस का हाथ है।" देव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता को अस्थिर करने के लिए षड्यंत्र रच रही है और इस पूरे खेल का उद्देश्य भय और आतंक का वातावरण निर्मित करना है।
दामाखेड़ा और बलौदाबाजार की घटनाओं में कांग्रेस कनेक्शन
किरण देव ने दामाखेड़ा में हुए कबीरपंथ के आचार्य के निवास पर हमले का जिक्र करते हुए इसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना का आरोपी कांग्रेस का एक सक्रिय कार्यकर्ता है, जिसका उल्लेख स्वयं प्रकाशमुनि साहेब ने भी किया है। इसके अलावा, बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाने की घटना में भी कांग्रेस के विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता संलिप्त हैं। देव के अनुसार, अदालत ने इस मामले में आरोपियों को जमानत देने लायक भी नहीं माना, जो दर्शाता है कि इनके खिलाफ मजबूत साक्ष्य मौजूद हैं।
सूरजपुर और केशकाल की घटनाओं में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष ने सूरजपुर में एनएसयूआई के नेताओं पर जघन्य हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसी हिंसात्मक गतिविधियों को प्रायोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि केशकाल में भी युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है, जो बताता है कि कांग्रेस के नेताओं का आपराधिक गतिविधियों से संबंध है।
अशांति फैलाने की अनुमति नहीं देगी भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश में कोयला, शराब, पीएससी और महादेव घोटालों में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दामाखेड़ा में कबीरपंथ पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को, चाहे वह कितने भी बड़े नेता क्यों न हों, सलाखों के पीछे भेजे बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News