by admin on | Nov 4, 2024 04:47 PM
रायपुर :- शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले दिनों आधा दर्जन से ज्यादा हत्या, चाकूबाजी, मारपीट की घटनाएं हुई हैं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने हत्या तथा अन्य गंभीर अपराध के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। तिल्दा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हत्या सहित अन्य अपराधिक मामलों की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में टीआई अविनाश सिंह को लाइन अटैच कर सत्येंद्र सिंह श्याम को तिल्दा टीआई की जिम्मेदारी दी है।
एक दर्जन से ज्यादा वार
पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश की क्षत विक्षत लाश नाला किनारे लावारिश हालत में मिली थी। मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसका पोस्ट मार्टम कराया गया। शार्ट पीएम में ओम प्रकाश के शरीर के अलग-अलग अंगों में चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार करने की पुष्टि हुई है।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, तुलसी निवासी ओम प्रकाश रात्रे उर्फ गोला की हत्या के आरोप में हेम कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश शुक्रवार को बाइक लेकर घर से निकला था। इसी दौरान हेम कुमार ने ओम प्रकाश का रास्ता रोक चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने हेम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया कि ओम प्रकाश ने उसके बड़े पिताजी की बेटी से एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसी बात से उसने नाराज होकर ओम प्रकाश की हत्या की है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News