by admin on | Nov 5, 2024 06:03 PM
गोलीकाण्ड मामले में महापौर एजाज ढेबर ने भाजपा प्रवक्ता को दी कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी...!
सच के लिए लड़ता रहूंगा, भाजपा सरकार को बदनाम कर रही कांग्रेस- भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास
मैं अल्पसंख्यक समुदाय से हूं इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है - महापौर एजाज ढेबर
"आदित्य गुप्ता"
रायपुर- महापौर एजाज ढेबर ने भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी दी है। आज एक पत्रकार वार्ता में उन्होने इसका ऐलान किया। श्री ढेबर ने आरोप लगाया कि एक गोली काण्ड मामले में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आरोपी के साथ मेरा फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया है साथ ही श्रीवास ने लिखा कि यह युवक महापौर का गुर्गा है। ढेबर ने आगे कहा कि मैं कौन सा गैंग चलाता हूं जिसमें वह आरोपी लड़का मेरा गुर्गा हो गया। यह यह बेहद आपत्तिजनक है और मेरी छबि खराब करने के उददेश्य से लिखा गया है इसलिए मैं श्रीवास को कानूनी नोटिस भेजने जा रहा हूं। महापौर एजाज ढेबर ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए चीजों को साम्प्रदायिक रंग दे दिया जाता है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय से हूं इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है। हर चुनाव में बीजेपी सॉफ्ट कॉर्नर ढूंढती है।
छत्तीसगढ़ को कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दहशत का गढ़ नही बनने दिया जाएगा : गौरी शंकर श्रीवास
महापौर एजाज ढेबर द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि महापौर की इस धमकी से सच्चाई नही बदल जाएगी। राज्य में जितनी घटनाएं हो रही हैं, सबमें कांग्रेसी नेता संलिप्त पाए जा रहे हैं। एक विधायक तो अभी भी जेल में है। उन्होंने कहा कि शांतप्रिय छत्तीसगढ़ को कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दहशत का गढ़ नही बनने दिया जाएगा। सारी साजिशो का अंत करके रहेंगे।
जेल फायरिंग के फरार आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन :संजय श्रीवास्तव
इसी मामले में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने सवाल दागा कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को इस सवाल का जवाब दें।
श्रीवास्तव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का जो चुनाव चिह्न ‘पंजा’ है, लेकिन इस पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ इन्वॉल्व पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े हालिया विवाद की बात करें, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें जिस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News