by admin on | Nov 8, 2024 04:02 PM
रायगढ़ -: इन दिनों तमनार विकासखंड में राशन वितरण में धांधली चरम पर है यहाँ कई हितग्राहियो से पहले फिंगर तो ले लिया जाता है पर कई महीने तक राशन नहीं दिया जाता ऐसा ही एक मामला जरेकेला पंचायत में सामने आया जहाँ पहले ही फिंगर प्रिंट देने के बाद चावल लेने आए दिव्यांग हितग्राही समेत उसके भाई से जरेकेला सरपंच ने दादागिरी करते हुए मारपीट कर दी जिससे दिव्यांग हितग्राही विद्यानन्द चौधरी को सिर और हाथ में वहीं बीच बचाव करने आए उसके भाई अशोक चौधरी को भी हाथ में चोट आई है। इस वाक्ये से क्षुब्ध होकर दोनों पीड़ितों ने तमनार थाने में शिकायत आवेदन पेश किया है पीड़ित ने आवेदन में लिखा है की..मैं ग्राम जरेकेला का रहने वाला हूं। बचपन से विकलांग हू, अपने घर में कम्प्युटर व फोटो कापी चलाता हूं।
अपने छोटे भाई के परिवार व माता पिता के साथ रहता हूं. मेरी शादी नहीं हुयी है मेरा तथा छोटे भाई का राशन कार्ड अलग अलग बना है जिसमें हर माह शासकीय उचित मुल्य की दुकान से राशन (चावल) लेते है। मैं पीछले माह अक्टुबर का राशन नहीं लिया था। जो इस माह नवंबर को दिनाक 05.11.24 को राशन लेने छोटे भाई अशोक चौधरी के साथ सुबह 11.00 बजे जरेकेला के शासकीय उचित मुल्य की दुकान से राशन (चावल) लेने गये थे वितरण करने वाले राधेश्याम पैकरा को पीछले माह का भी राशन एक साथ में देने कहने पर पीछले माह का नहीं मिल सकेगा बोला तो मेरे द्वारा क्यों नहीं दोगे कहने पर दोनो में विवाद बढ़ने पर दुकान के बाहर राधेश्याम पैकरा गंदी गंदी गालीया देते जान से मारने की धमकी देते चावल निकालने की बर्तन से मेरे बाए हाथ व बांए सिर के पास मार दिये बीच बचाव करते में मेरे छोटे भाई अशोक चौधरी को भी लगा घटना को राजू चौधरी, भगत चौधरी देखे व बीच बचाव किये है। रिपोर्ट करता हूं,
मैं जैसा बताया हूं, वैसे ही सही सही लिखी गयी है कार्यवाही चाहता हूं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा की अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News