by admin on | Nov 8, 2024 04:10 PM
मनेंद्रगढ -: चिरमिरी भरतपुर जिले के नगर पालिका निगम में चिरमिरी में पिछले एक माह से चिरमिरी क्षेत्र में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे है। डाक्टरों की माने तो इसके पीछे का वजह कालोनियों के आस पास साफ सफाई की कमी मुख्य कारण है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त का कहना है कि हमारी टीम साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है, समय समय पर दवाइयों का छिड़काव, मच्छरों से बचाने के लिए चरणबद्ध तरीके से फागिंग कराई जा रही है। उक्त कार्य क्षेत्र के 40 वार्डों में किया जा रहा है किंतु इस दिशा में SECL ध्यान नहीं दे रहा है। SECL साफ सफाई को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है । SECL टेंडर जरूर निकाल रहा है लेकिन सफाई कालोनियों में साफ सफाई नहीं हो रही है, निगम आयुक्त ने आगे कहा है कि हम नोटिस देंगे कि जल्द SECL कालोनियों की सफाई की जाय। अस्पतालों में टेस्टिंग के दौरान सामने आ रहे डेंगू के मरीजों को लेकर सीएचसी चिरमिरी इंचार्ज डॉ अभिषेक तिवारी ने डेंगू के लक्षणों की पहचान होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचने की सलाह दी ताकि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोका जाय, इसके साथ ही अब तक आए डेंगू के मरीजों की कुल संख्या सहित उपचार के बाद ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा भी पेश किया। फिलहाल साफ सफाई के मुद्दे पर दोनों संस्थान SECL और नगर निगम एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगे है किंतु साफ सफाई नियमित कार्य है जो दोनों संस्थान की जिम्मेदारी है अब आगे देखना होगा कि खबर लगने के बाद दोनों संस्थान सफाई को लेकर कितना सक्रिय होते है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News