by admin on | Nov 8, 2024 04:15 PM
जशपुरनगर -: पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर के फरार चल रहे आरोपी एवं तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध मुखबीर लगाकर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 9 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 में कार चालक दिलकुमार भगत उर्फ दिलो के साथ ग्राम हल्दीझरिया की बिमला तिग्गा एवं निर्मला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को कार में लोडकर कार चालक के साथ बिक्री करने हेतु ग्राम हल्दीझरिया से लैलुंगा की ओर जाने वाले हैं एवं दिलीप यादव निवासी मुड़ाबहला सफेद रंग की स्कूटी क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 6401 के पीछे आरती कुजूर निवासी हल्दीझरिया को बैठाकर कार के आगे-पीछे रेकी करते हुये जाने वाले हैं, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम हल्दीझरिया स्थित क्रेसर चौक पहुंचकर नाकाबंदी करने के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार सफेद रंग की स्कूटी क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 6401 में सवार युवक एवं पीछे बैठी युवती आये, उन्हें पुलिस द्वारा रोकने के उपरांत पीछे से स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 आ रहा था, उसके चालक दिलकुमार भगत उर्फ दिलो ने पुलिस को देखकर कार को खड़ी कर झाड़ी जंगल की ओर भाग गया, उसके भागने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर कार में सवार महिला बिमला तिग्गा एवं निर्मला तिग्गा दोनों निवासी हल्दीझरिया बताये। स्कूटी वाहन में रेकी करते हुये आ रहे चालक का नाम पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार यादव निवासी मुड़ाबहला बताया तथा स्कूटी में पीछे बैठी युवती अपना नाम आरती कुजूर बताई निवासी हल्दीझरिया बताई। उन सभी व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 31 पैकेट मादक पदार्थ गांजा एवं अन्य सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 44 पैकेट में 40.100 किलोग्राम कीमती 4,00,000 /- (चार लाख रू.) का मिलने पर तस्करी में कार एवं स्कूटी सहित जप्त कर सभी आरोपियों को दिनांक 10.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण में आरोपी कार चालक दिलकुमार भगत उर्फ दिलो फरार चल रहा था।
प्रकरण के अत्यंत शातिर आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी, परंतु वह भाग जाता था। आरोपी के संबंध में दिनांक 07.11.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि वह कुंजारा स्थित अपने मिट्टी के घर में छिपा हुआ है, इस सूचना पर बागबहार पुलिस की टीम ने आज तडक़े 04 बजे उसके मिट्टी के घर को चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को आने की भनक पाकर वह अपने घर का छप्पर तोडक़र भाग रहा था जिसे लगभग आधा किलोमीटर तक दौड़ाकर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में दिलकुमार भगत ने उक्त दिनांक को अपने साथियों के साथ मिलकर गांजा तस्करी करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे आज दिनांक 07.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो, प्र.आर. 118 लवकुमार चैहान, प्र.आर. 360 विरेन्द्र सनमानी, प्र.आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 28 आकाश कुजूर, आर. 611 योगेन्द्र पटेल, चैकी कोतबा से प्र.आर. 386 संजय लकड़ा, आर. 235 बूटा सिंह, आर. 744 प्रवीण खलखो का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि गांजा तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध गतिविधियों में लिप्त एवं फरार लोगों की सूचना देवें, उनका नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News