by admin on | Nov 9, 2024 02:46 PM
दुर्ग -: छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला आज शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा..अमित जोश नाम के बदमाश से परेशान दुर्ग पुलिस ने आज उसका अंत कर दिया। पिछले 4 महीने से फरार अमित की तलाश दुर्ग पुलिस को थी। जिस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। मारे गए बदमाश अमित जोश पर पुलिस ने 35 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम भी गठित की थी। लेकिन पुलिस को सफलता मिल नहीं पा रही थी। लेकिन 8 नवंबर को आरोपी के भिलाई में होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली..टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुँची जहां अमित जोश पहले से मौजूद था। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को भी बात कहीं। पर उसने सरेंडर ना कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।
बता दे कि एनकाउंटर में ढेर अमित के खिलाफ 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, आज से 4 महीने पहले 25 – 26 जून 2024 की रात मारे गए बदमाश ने दो लोगों पर फायरिंग की थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। यहां तक कि हत्या के मामले में आरोपी जेल की सजा भी काट चुका हैं। बताते चलें कि प्रदेश में अब तक का यह छठवां एनकाउंटर है। आज के एनकाउंटर से एक बात जरूर साफ होता हैं कि साय सरकार में बदमाश और अपराधियों को खैर नहीं हैं। और इस मुठभेड़ के बाद अपराधियों में कानून को लेकर डर जरूर बैठेगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News