by admin on | Nov 11, 2024 06:29 PM
जशपुर -: जशपुर नगर में शनिवार की रात्रि में मनोरा चौकी क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर झारखंड की ओर तस्करी कर ले जाए जा रहे 13 नग मवेशियों को पुलिस ने मुक्त कराया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मवेशी तस्कर फरार हो गए जिनकी पतासाजी की जा रही है। चौकी मनोरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छग कृषि पशु परि अधि 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मनोरा क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे सूचना मिली कि, ग्राम ग्राम खरसोता की ओर से दो व्यक्ति लगभग 13 मवेशियों को मारते-पीटते हुए तेजी से डड़गांव होते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल चौकी मनोरा से एक टीम गठित कर तत्काल आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम खरसोता के पास मौके पर जाकर घेराबंदी करने के दौरान अज्ञात गौ-तस्कर पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। प्रकरण की विवेचना एवं गौ.वंश को जप्त करने में चौकी मनोरा से प्र आर कृपा सिंधु तिग्गा, एडवर्ड जेस तिर्की, आर रोशन पैंकरा एवं खिभराम राम का योगदान रहा है।
गौवंश तस्करी में 36 प्रकरणों में 43 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जनवरी 2024 से अब तक गौ-तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर 431 गौवंशों को तस्करी होने से बचाया गया। गौ तस्कर तस्करी करने में पीकअप वाहन और ट्रक का प्रयोग करते है। इस दौरान लगातार पुलिस कार्रवाई में तस्करों से कुल 26 वाहन को जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये है। जब्त किये गए वाहनों में अधिकतर वाहन झारखंड के हैं।
बता दें कि 6 नवंबर को पुलिस ने रातभर कड़ी मेहनत कर पीकअप वाहन से 11 नग मवेशी को तस्करी होने से बताया एवं थाना तुमला ने भी ओड़िसा की ओर 2 नग गौ-तस्करी कर रहे आरोपी ध्रुर्वा यादव को गिरफ्तार किया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News