by admin on | Nov 11, 2024 06:34 PM
अंबिकापुर:- एक व्यक्ति फर्जी तरीके से महिला स्वयं सहायता समूह से 6 लाख 43 हजार रुपए लोन निकलवा लिया था। इसके बाद लोन का किश्त भी नहीं पटा रहा था। परेशान महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अन्नपूर्णा फाईनेस प्राइवेट लिमिटेड स्वयं सहायता समूह के सदस्य आरती एवं अन्य महिलाओं को लोन की राशि पर ब्याज देने का झांसा देकर सरगुजा जिले के दरिमा निवासी संतोष उर्फ राजू सोनी ने 6 लाख 43 हजार रुपए का लोन निकलवाया था। कुछ दिनों तक तो उसने लोन का किश्त पटाया, लेकिन बाद में किश्त पटाना बंद कर दिया था।
इससे महिलाएं परेशान हो गईं और उन्होंने संतोष उर्फ राजू सोनी को सबक सिखाने की ठान ली। फिर समहू की महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ राजू सोनी 45 साल को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक नामूल राम व आरक्षक दीपक पाण्डेय शामिल रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News