by admin on | Nov 12, 2024 07:04 PM
अम्बिकापुर -: सुरगुजा जिले के सीतापुर में अवैध रेत भंडारण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पेट्रोल पंप के पीछे अवैध रूप से जमा किए गए रेत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 120 घन मीटर रेत जब्त किया है। इसके बाद एसडीएम ने सख्त चेतावनी जारी की है कि जो भी इस जप्त रेत का उठाव करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रेत माफिया का धंधा जोरों पर, शासन को नुकसान
क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध कारोबार फिर से जोर पकड़ चुका है। रेत कारोबारी बिना किसी कानूनी अनुमति के मांड नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। यह रेत ग्राम सोनतराई में पेट्रोल पंप के पीछे जमा कर रात के अंधेरे में बेच दी जाती थी। हाल ही में हुई प्रशासन की कार्रवाई ने इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया। इस अवैध धंधे से कारोबारी मोटी कमाई कर रहे थे, जिससे शासन को राजस्व में भारी नुकसान हो रहा था।
एसडीएम की चेतावनी: जब्त रेत उठाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसडीएम रवि राही ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति जब्त रेत का उठाव करेगा, उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने एक पोस्टर के जरिए यह चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से रेत का उत्खनन, परिवहन, और भंडारण भारतीय खनिज अधिनियम, 1957 की धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत दोषियों को पांच साल की सजा, पांच लाख रुपये का जुर्माना, और वाहन की जब्ती जैसे दंड का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध कारोबार जारी
हालांकि, प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी रेत माफियाओं का अवैध कारोबार अभी भी बंद नहीं हुआ है। चोरी-छिपे रेत का उत्खनन और भंडारण लगातार जारी है, जिससे प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस हो रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News