by admin on | Nov 12, 2024 07:09 PM
बिलासपुर -: सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एसआइ ने युवक से एक मामले में कोर्ट में चालान पेश करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
युवक ने इसका वीडियो बनाकर एसीबी में शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर युवक ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है। इस पर एसपी ने एसआइ को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच का जिम्मा सिविल लाइन सीएसपी को सौंपा है।
सरकंडा में रहने वाले प्रवीण सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि एक मामले की जांच सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआइ संतरा चौहान कर रही हैं। मामले में उन्होंने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया। आरोपित जमानत पर छूट गया। इसके बाद एसआइ न्यायालय में चालान नहीं पेश कर रही थीं।
प्रवीण ने एसआइ से संपर्क कर चालान पेश करने के लिए कहा। इस पर एसआइ ने चालान पेश करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। प्रवीण ने इसका वीडियो बना लिया।
उन्होंने इसकी शिकायत वीडियो के साथ एसीबी में की। एक महीना बीत जाने के बाद भी एसीबी ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद प्रवीण ने एसपी रजनेश सिंह से इसकी लिखित शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिंह ने एसआइ को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा सिविल लाइन सीएसपी को सौंपा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रसारित वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। इस डेढ़ मिनट के दौरान युवक ने एसआइ को मामले में चालान पेश करने के लिए कहा। इस पर एआइ चालान पेश करने के लिए तैयार हो गई। लेकिन उन्होंने इसके लिए लिए पांच हजार रुपये मांगे।
युवक ने जब रकम ज्यादा होने की बात कही तो एसआइ ने कहा कि वह दूसरों की तरह 20-25 हजार रुपये नहीं मांग रही है। केवल पांच हजार रुपये में वह चालान पेश करने की बात कहते हुए चली गईं। यह डेढ़ मिनट का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News