by admin on | Nov 13, 2024 06:28 PM
रायपुर-: राजधानी के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में पांच छात्रों पर कार्रवाई हुई है। कालेज के एंटी रैगिंग कमेटी की अनुशंसा पर डीन डॉ. विवेक चौधरी ने एक माह के लिए निलंबित किया है। इधर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के मेडिकल कॉलेज में भी रैगिंग की शिकायत सामने आई है। एम्स प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
रायपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार को रैगिंग का मामला सामने आया था, जिसके बाद दो छात्रों को दस दिनों के लिए निलंबित किया गया था। पीड़ित छात्रों ने दोबारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। एनएमसी के निर्देश पर सोमवार को दोबारा कमेटी की बैठक हुई, जिसमें तीन और छात्रों को रैगिंग में संलिप्त पाया गया। स्वजन से मांगा गया शपथ पत्र कमेटी ने रैगिंग में सलिप्त पांचों छात्रों के स्वजन को भी सोमवार को मेडिकल कॉलेज बुलाया था। स्वजन को बेटों की संलिप्तता की पूरी जानकारी देकर 13 नवंबर तक शपथ पत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। शपथ पत्र के साथ बुधवार को स्वजन मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि रैगिंंग में एफआईआर कराने का भी प्रविधान है, लेकिन इससे करियर बर्बाद हाे जाएगा।
देर रात तक करा रहे काम
एम्स प्रबंधन को सोमवार की देर रात रैगिंग की सूचना मिली थी। मंगलवार की सुबह एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें मामले की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को जांच रिपोर्ट यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) को भेजी जाएगी। यूजीसी के एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी।
यूजीसी ने इसकी जानकारी एम्स प्रबंधन को दी थी। हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में कहा गया है कि एम्स में 14 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ओरियाना कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी सीनियर छात्रों को मिली है। 2022 बैच के सीनियर 2023 बैच के विद्यार्थियाें से जबरदस्ती आयोजन की तैयारी में देर रात तक काम ले रहे हैं। साथ ही अभद्र व्यवहार भी करते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News