by admin on | Nov 13, 2024 06:40 PM
सूरजपुर-: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा लगातार नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11/11/24 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चुनगड़ी खोखापारा निवासी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े अपने किराना दुकान के बाहर चबुतरा में नशीली इंजेक्शन भारी मात्रा में अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु थाना भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची जहां बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े को नशीली इंजेक्शन बिक्री करते पाया एवं मौके पर खरीददार श्रीदेव देवांगन एवं सोनू उर्फ मनई के द्वारा उपयोग करते पाया गया। पुलिस ने बालेश्वर के कजे से 27 नग नशीली इंजेक्शन व 2 सिरिंग जप्त किया है जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व सिरिंज जप्त कर धारा 21(सी), 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े पिता स्व. रामकया राजवाड़े उम्र 25 वर्ष ग्राम चुनगड़ी, थाना भटगांव, श्रीदेव देवांगन पिता शिवा देवांगन उम्र 23 वर्ष ग्राम नया करकोली, थाना भटगांव व सोनू उर्फ मनई राजवाड़े पिता हरभजन राजवाड़े उम्र 30 वर्ष ग्राम तेलगांव, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और लूट के मामले में चालान हो चुका है इसी प्रकार सोनू उर्फ मनई चोरी के मामले में चालान हो चुका है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव जे.एस.कंवर, एसआई सरफराज फिरदौसी, एएसआई संजय गोस्वामी, आरक्षक राधेश्याम साहू, दिनेश ठाकुर, ताराचंद यादव, मोहम्मद नौशाद अहमद व संतोष जायसवाल सक्रिय रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News