by admin on | Nov 14, 2024 02:06 PM
बलरामपुर -: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आरंभ होने से पहले बलरामपुर जिले में पड़ोसी प्रांतों से धान लाने की कोशिश की जा रही है। धान के अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई भी लगातार जारी है। रघुनाथनगर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने तीन पिकअप में लोड 174 बोरी धान जब्त किया है। बुधवार भोर में अवैध तरीके से धान बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में लाकर भंडारित करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिले में 14 नवंबर 2024 से समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर प्रशासनिक टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर पैनी नजर रखी गई है। साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता की टीम द्वारा अवैध परिवहन,भंडारण पर जब्ती भी की जा रही है।राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम बलंगी के तोरफ़ा चौक में प्रातः चार बजे जांच के दौरान तीन पिकअप वाहन को अवैध धान परिवहन करते हुए पकड़ा गया। रघुनाथनगर तहसीलदार ईश्वर चंद यादव ने बताया कि उत्तरप्रदेश से तीन पिकअप वाहन यूपी 64 बीटी 1285 में 55 बोरी धान, यूपी 64 सिटी 2619 में 54 बोरी तथा शोल्ड पिकअप से 65 बोरी कुल 174 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था जिसे संयुक्त टीम के द्वारा पूछताछ किया गया। संतोषप्रद जवाब नही देने पर धान सहित वाहन को जप्त कर सम्बंधित थाने को सुपुर्द कर दिया गया।कलेक्टर एक्का ने शासन की मंशानुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो। गौरतलब है कि जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News