by admin on | Nov 15, 2024 07:02 PM
बलरामपुर-: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर से लगे एक गांव के खेत में 3 लोगों का नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। यह नर कंकाल किसका है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बलरामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। फिलहाल पुलिस गुम इंसान के मामले खंगाल रही है।
बलरामपुर से लगे ग्राम दहेजवार में ईंट भट्ठा बंद पड़ा है। शुक्रवार की सुबह भट्ठे से लगे किसान पारसनाथ के खेत में ग्रामीणों ने 3 लोगों का नर कंकाल (Human skeleton) देखा तो उनके होश उड़ गए। ये तीनों नर कंकाल खेत में करीब 20 मीटर के दायरे के भीतर पड़े हुए थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बलरामपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरु की। यह नर कंकाल किसका है, यह पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस ने खेत के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी है। जांच जारी है।
कुसमी से लापता हैं महिला, पुत्री व पुत्र
पुलिस ने जिले में गुम इंसान की फाइल खंगालनी शुरु कर दी है। इस बीच पता चला है कि कुसमी थाना क्षेत्र से एक 35 वर्षीय महिला 27 सितंबर माह में अपनी 17 साल की बेटी व 5 वर्षीय बेटे के साथ लापता हुई थीं। अब तक तीनों घर नहीं लौटे हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि दहेजवार गांव में मिले नर कंकाल (Human skeleton) इनके हो सकते हैं।
पुलिस ने उनके परिजनों को कुसमी से बुलाया है, ताकि कंकाल के आस-पास पड़े कपड़ों से उनकी पहचान हो सके। वहीं झारखंड के बरगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा तीनों को ले जाने का भी शक जताया जा रहा है। पुलिस उसके ठिकाने पर भी छापेमारी कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News