छत्तीसगढ़ Sarguja

अपराधिक घटना की मंशा से पिस्टल लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

by admin on | Nov 15, 2024 07:09 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अपराधिक घटना की मंशा से पिस्टल लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर : अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने शहर से लगे ग्राम सोनपुर में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास से पिस्टल बरामद किया है। दोनों युवक अपराधिक घटना की मंशा से पिस्टल लेकर मोटरसाइकिल से घूम रहे थे।आरोपितों में अभिषेक शर्मा (19) व सचिन प्रतापपुरी (19) शामिल हैं। दोनों शहर के मगरढोढ़ा शिकारी रोड बौरीपारा के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने सुल्तानपुर से पिस्टल लेकर आने की जानकारी दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अभिषेक शर्मा एवं सचिन प्रतापपुरी मोटर साइकिल में बैठ कर देशी पिस्टल लेकर ग्राम सोनपुर में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को दोनों को पकड़ने का निर्देश दिया गया था। सोनपुर स्कूल तिराहा के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया। इसी बीच दोनों युवक बस्ती की ओर से आते दिखे।


पुलिस टीम ने दोनों को रोक लिया। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर दोनों की जांच की गई।अभिषेक शर्मा द्वारा अपने कमर में देशी पिस्टल रखा गया था। उसे बरामद किया गया। अपराध घटित किए जाने के उद्देश्य से देशी पिस्टल रखकर मोटरसाइकिल से घूमने की जानकारी दोनों ने पुलिस को दी। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment