छत्तीसगढ़ Sarguja

पत्नी की रिहाई के लिए दर-दर भटकता पति, श्रीनगर में बनी बंधक, एसपी से मदद की गुहार

by admin on | Nov 16, 2024 12:31 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


पत्नी की रिहाई के लिए दर-दर भटकता पति, श्रीनगर में बनी बंधक, एसपी से मदद की गुहार

अम्बिकापुर -: सरगुजा जिले के ग्राम केरजू निवासी विजय एक्का ने अपनी बंधक बनी पत्नी को श्रीनगर से छुड़ाने के लिए सरगुजा पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गुहार लगाई है।

मामला सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम केरजू का है। विजय एक्का की पत्नी अजन्ति एक्का अचानक लापता हो गई थी। विजय ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर श्रीनगर ले जाकर बंधक बना लिया है।

अजन्ति ने फोन के माध्यम से विजय को यह जानकारी दी कि उसे जबरन बंधक बनाया गया है। इस खबर से परेशान विजय ने अपनी पत्नी की रिहाई के लिए पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। अंततः वह सरगुजा एसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की पूरी जानकारी अधिकारियों को दी।

पुलिस ने विजय को आश्वासन दिया है कि उसकी पत्नी को जल्द ही छुड़ाकर घर लाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को किन परिस्थितियों में बंधक बनाया गया।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment