by admin on | Nov 16, 2024 12:34 PM
कोरिया-: जिले के पटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महोरा में नेशनल हाइवे 43 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब सब्जी से लदा पिकअप वाहन (क्रमांक CG16CP3671) को एक तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक CG15A7849) ने सामने से टक्कर मार दी.
मृत भाइयों के नाम अभिषेक साहू और अविनाश साहू के रूप में हुई है. जो तेंदुआ अवारापारा के रहने वाले हैं. दोनों सब्जी का व्यापार करते थे और पिकअप में सब्जी लेकर जा रहे थे. इस हादसे में मृत भाइयों के बड़े पिता का बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल है।
घटना के समय अभिषेक, अविनाश और छोटू अपने घर तेंदुआ अवारापारा से सब्जी लोड कर जमगहना बाजार की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी महोरा गांव के पास पहुंची. सामने से आ रहे ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी.
ग्रामीणों ने जब घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो अभिषेक गाड़ी के बाहर गिरा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. अविनाश और छोटू गंभीर रूप से घायल और बेहोश थे. दोनों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अविनाश ने भी दम तोड़ दिया.
एक घर के दो बेटों की मौत से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है. मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण धर्मपाल साहू ने बताया कि नेशनल हाइवे 43 पर पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता.
पटना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News