by admin on | Nov 17, 2024 06:41 PM
कलेक्टर ने दिए तपकरा पीएचसी डॉक्टर को निलंबित करने के निर्देश
भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
जशपुरनगर :- कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का आकस्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत की साफ सफाई करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर नीलम कुजुर अनुपस्थित पाए गए उन्हें नोटिस जारी करके निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आस पास के लोगों ने बताया कि वे नियमित अस्पताल नहीं आती है। और हमेशा अनुपस्थित रहती है।
कलेक्टर स्वास्थ्य परीक्षण का निरीक्षण करके मरीजों से चर्चा करके सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों के लिए एंबुलेंस व्यवस्था, पर्याप्त दवाई की व्यवस्था, कितने प्रकार का टेस्ट किया जा रहा है। और टेस्ट करने वाले मशीन की जानकारी ली। कलेक्टर ने पीएम जन औषधि केन्द्र एक्स-रे रूम का अवलोकन करके कमरे में आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अस्पताल के वायरिंग और प्लम्बर के माध्यम से नलों के लिंकेज को ठीक करवाने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने जिन मरीजों का आयुष्मान नहीं बना है उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने महिला पुरुष वार्ड, दवाई कक्ष , फिजियोथैरेपिस्ट कक्ष , जन्म मृत्यु पंजीयन शाखा, टीकाकरण कक्ष , स्टोर रूम, प्रसव कक्ष , आपातकालीन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने पुरुष वार्ड का निराकरण करके पत्थलगांव विकासखंड के गांव बाकाचूआं निवासी अरूण भगत , सत्येन्द्र मरीजों से बात करके चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली । समय पर भर्ती मरीजों को भोजन दवाई और विभिन्न बीमारियों का टेस्ट किया जा रहा है कि नहीं। कलेक्टर ने उपस्थित पंजी का भी अवलोकन किया और डाक्टरों, अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। एक डॉक्टर एक दिन में कितने मरीजों को ओपीडी में देखते है । इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी टेक्नीशियन दरशलाल को जिला अस्पताल में पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों का ऑपरेशन करने के दौरान ओटी टेक्नीशियन की सहायता ली जा सके। कलेक्टर ने महिलाओं से संस्थागत प्रसव की जानकारी ली और जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे बताया। उन्होंने कहा माताओं को बताया कि अपने बच्चों को समय पर टीका जरूर लगवाएं कलेक्टर ने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मधुमक्खी छत्ता को हटाने के निर्देश दिए हैं। और परिसर को साफ सफाई करके व्यवस्थित रखने के लिए कहा है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जी एस जात्रा डीपीएम गनपत नायक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News