by admin on | Nov 17, 2024 06:46 PM
बलरामपुर : आखिरकार पुलिस ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि कुसमी से लापता मां,बेटी व मासूम बेटे की हत्या कर दी गई थी। दहेजवार गांव के धान के खेत में मिले तीनों कंकाल भी उन्हीं के थे। झारखंड के परसवार भंडरिया निवासी मोख्तार अंसारी (38) ने वारदात को अंजाम दिया था। मृत किशोरी से आरोपित के छोटे भाई का प्रेम संबंध था। छोटा भाई घरवालों को कोई आर्थिक मदद नहीं करता था। कमाई का पूरा हिस्सा मृतकों पर खर्च करता था। इसी कारण आरोपित ने प्रेम प्रसंग के जड़ को ही समाप्त करने की मंशा से घटना कारित किया था। पुलिस ने मोख्तार अंसारी को पुलिस रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कई सवालों का जबाब अभी सामने नहीं आया है। घटना में कुछ और लोगों की संलिप्तता भी संभावित है।
शुक्रवार को दहेजवार गांव में धान के खेत में तीन मानव कंकाल मिला था। स्वजन ने इनकी पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (छह) के रूप में की थी। इन तीनों के लापता होने के बाद से ही घरवालों ने कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करने वाले युवक पर संदेह जताया था।युवक से पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई मोख्तार अंसारी द्वारा तीनों को साथ ले जाने की जानकारी दी थी। झारखंड से मोख्तार को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में उसने तीनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। स्वजन ने कुसमी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीकृत नहीं किया था। सूरजदेव ठाकुर को आरोपित के भाई पर तीनों को भगाकर ले जाने का शक था। उसने लिखित शिकायत की थी। इसके बाद भी जांच में कथित रूप से गंभीरता नहीं बरती गई। मामला सामने आने के बाद कुसमी थाना प्रभारी को पुलिस लाइन बलरामपुर अटैच किया गया है। हालांकि अभी आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है।पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने फेरबदल को प्रशासनिक बताया है।
इसलिए कर दी थी हत्या
झारखंड के परसवार निवासी मोख्तार अंसारी झाड़फूंक के साथ कबाड़ का भी काम करता था। वह सूरजदेव ठाकुर के यहां भी झाड़फूंक किया करता था। सूरजदेव ने बताया था कि कई बार मुख्तार उसके घर में रुक जाता था। कभी-कभी उसका छोटा भाई भी उसके घर आता था। इस दौरान घरवालों से उनकी अच्छी पहचान हो गई थी।
छोटा भाई कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। अच्छे पैसे भी कमा रहा था,लेकिन घरवालों को मदद नहीं करता था। युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि कॉल डिटेल और मोबाइल चैट से हुई थी। इससे मोख्तार नाराज था। उसका भाई , मृतकों पर सारा रुपया खर्च कर देता था। आरोपित मोख्तार अंसारी की नाराजगी उसके छोटे भाई को लेकर इसलिए भी थी कि वह बीमार पिता के उपचार के लिए भी सहयोग नहीं कर रहा था। इसके पीछे उंसने किशोरी और उसके घरवालों को जिम्मेदार मान कर उन्हें समाप्त करने की योजना बनाई थी।
जहां कंकाल मिला उसी के नजदीक की थी हत्या
पुलिस जांच में अभी तक यह तथ्य सामने आया है कि महिला , उसके पुत्र व पुत्री की हत्या साजिश के तहत मोख्तार अंसारी ने की है। चूंकि उसका घर आना जाना था। झाड़फूंक करता था इसलिए तीनों ने उस पर विश्वास कर लिया था। मां व पुत्र-पुत्री को मोख्तार अंसारी कुसमी से बलरामपुर लेकर गया था। दहेजवार में झोपड़ीनुमा घर में तीनों को रखा था। सोते समय तीनों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी और शवों को खेत में नाले के पास फेंक दिया था। बारिश के दिनों में शव सड़ने लगा था। नाले के पानी के साथ मांस बहने लगे थे इसलिए ज्यादा दुर्गंध भी नहीं आता था। जहां शवों को फेंका गया था उधर लोगों का आना-जाना भी नहीं था। किसान के धान काटने से पहले खेत जाने पर कंकाल मिला था।
आरोपित को पुलिस ने लिया रिमांड पर
बलरामपुर पुलिस ने मां-बेटी और बेटे की हत्या के आरोप में झारखंड के मोख्तार अंसारी को पुलिस रिमांड में लिया है। मृतकों के अस्थियों को स्वजन को सौंप दिया गया है। एक - दो और संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मृतकों की पहचान को न्यायालय में पुख्ता बनाने के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। मृतकों के स्वजन का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस संबंध बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। रविवार तक घटना को लेकर हम कुछ और बताने की स्थिति में होंगे। प्रकरण अभी विवेचना में हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News