by admin on | Nov 18, 2024 05:44 PM
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पत्नी ने पति की टांगी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि उसे मेला घूमने जाना था, लेकिन उसके पति ने उसे जाने नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने टांगी मारकर हत्या कर दी थी। लैलूंगा थाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी को घटना के महज 24 घंटे में ही सुलझा लिया।
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर की सुबह, ग्राम पहाड़ लुडेग में निलांबर यादव का शव उसके घर में खाट पर पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के चचेरे भाई सेतराम राउत ने बताया कि निलांबर आठ साल पहले तिलासो माझी को पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का चार साल का बेटा भी है। घटना के दिन गांव में कार्तिकेश्वर मेला था, जहां परिवार के अन्य सदस्य गए थे। सुबह निलांबर की हत्या की सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो शव खाट पर पड़ा मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर लैलूंगा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल की गहन पड़ताल और डॉग स्क्वाड की मदद से सबूत जुटाए। पूछताछ के दौरान पत्नी तिलासो माझी पर शक गहराया।
कड़ी पूछताछ में तिलासो ने कबूल किया कि उसने 16 नवंबर को भोर में अपने पति निलांबर यादव की हत्या की। उसने बताया कि मेला देखने के बाद रात तीन बजे वह घर लौटी और पति के साथ सो गई। सुबह जब वह दोबारा मेला जाने की तैयारी कर रही थी, तो दोनों में झगड़ा हुआ। चरित्र शंका और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने घर में रखी टांगी से निलांबर के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
टांगी बरामद
तिलासो माझी ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को पुलिस के सामने पेश किया, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस मामले का पटाक्षेप हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, जयशरण चन्द्रा आरक्षक मयाराम राठिया, सुरेश मिंज त्वरित कार्रवाई और दक्षता की प्रशंसा की जा रही है। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले को तेजी से सुलझाकर न्याय की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News