by admin on | Nov 19, 2024 06:26 PM
रायपुर :- राजधानी में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या से गुस्साए मृतक युवक के दोस्तों ने अपहरण कर दूसरे युवक की भी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस ने संदेहियो को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जहां पर शराब दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, हरीश नाम के एक युवक ने अपने साथियों के साथ रोहित की हत्या की है। इसके बाद मृतक युवक के गुस्साए दोस्तों ने हरीश का अपहरण कर उसकी भी हत्या कर दी।
संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ
चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शराब दुकान से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। घटना के बाद पुलिस 3 संदेहियों को लिया हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आमासिवनी स्तिथ शराब दुकान में हुई चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आए है।
युवक के परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने हरीश की हत्या की है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय हरीश के पिता तथा चाचा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, चाकूबाजी की घटना में आमासिवनी निवासी हरीश साहू और ओडिशा निवासी रोहित सागर की मौत हुई है। हरीश के भाई आदित्य ने बताया कि, आमासिवनी शराब दुकान के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान उसका भाई विवाद सुलझाने के लिए गया। इसके बाद वह वापस लौट आया। इस दौरान बदमाशों के ग्रुप ने रोहित सागर की चाकू मारकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
शराब दुकान शराब दुकान में मारपीट करने का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश रोहित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, सीसीटीवी में हरीश भी दिख रहा है। बदमाशों के हाथ में लकड़ी का बत्ता दिख रहा है, जिसमें बदमाश रोहित पर बत्ते से वार करते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक बदमाश लकड़ी के बत्ते से शराब दुकान की खिड़की को ठोकते नजर आ रहा है।
मोहल्ले से अपहरण कर ले गए
हरीश के भाई के मुताबिक, 25-30 की संख्या में बदमाश आमासिवनी के पास से हरीश का अपहरण अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां चाकू से हत्या कर दी। रोहित को उसका भाई जानता तक नहीं है। मौके पर विवाद होते देख वह विवाद सुलझाने के लिए गया था।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News