by admin on | Nov 19, 2024 06:30 PM
अंबिकापुर-: सरगुजा जिले के सीतापुर में चोरी की बड़ी घटना हुई है। सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता के घर से चोरों ने 15 लाख नकद तथा सोने - चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं।सिर्फ चार घंटे के भीतर ही चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस टीम, चोरों का सुराग जुटाने में लगी हुई है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।अभी तक चोरों के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना में पेशेवर चोरों के शामिल होने की संभावना है।
सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता का नगरीय क्षेत्र में ही मकान है। रविवार की रात लगभग आठ बजे परिवार के सदस्यों के साथ वे रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।रात लगभग 12 बजे वे घर लौटे तो देखा कि घर के दो दरवाजे भीतर से बंद था।
छत के रास्ते भीतर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
घर की अलमारियां भी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा बैग नहीं था। सूचना पर रात में ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई थी।
सुबह से अलग- अलग टीमों को जांच में लगाया गया है। आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। सिर्फ चार घण्टे के भीतर चोरी की इस बड़ी घटना से सीतापुर में लोग शातिर पेशेवर चोरों के शामिल होने का संदेह जता रहे हैं जिन्हें घर की भौगोलिक।जानकारी रही होगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News