by admin on | Nov 20, 2024 02:03 PM
महिला स्वास्थ्यकर्मी के बयान से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में मची खलबली...!
बीएमओ को हटाने कहीं गुटबाजी की राजनीति के साथ साज़िश तो नहीं....!
BMO हटाओ के नारे के बाद अब क्यों बैकफुट पर आ गए स्वास्थ्यकर्मी… आखिर किसने बिछाई थी बिसात.. खुल गई पोल!
"आदित्य गुप्ता"
बलरामपुर -: जिले के रामचंद्रपुर बीएमओ हेमंत दीक्षित को हटाने की मांग करने और बीएमओ पर संगीन आरोप लगाने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है..बीएमओ पर कर्मचारी नेताओं द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच के लिये स्थानीय प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया था..और आरोपों के जांच के बाद जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है...वही बीएमओ दीक्षित पर लगे आरोपों को लेकर एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने बड़ा खुलासा किया है..इसके साथ ही महिला स्वास्थ्यकर्मी ने यह दावा करते हुए कलेक्टर बलरामपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है ..जिसमें उसने दावा किया है..की बीएमओ पर संगीन आरोप षडयंत्र पूर्वक लगाया गया है!
दरअसल 13 नवंबर को रामचंद्रपुर बीएमओ हेमंत दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने बीएमओ को हटाने एक दिवसीय प्रदर्शन किया था..प्रदर्शन में आदिवासी महिला स्वास्थ्यकर्मी को प्रताड़ित किये जाने का आरोप भी स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाया था..लेकिन अब जब आरोपों की जांच के लिये टीम बनी ..और जांच टीम ने जांच पूरी कर ली है..इसके बाद उसी महिला स्वास्थ्यकर्मी ने बड़ा खुलासा किया है..महिला स्वास्थ्यकर्मी ने स्वास्थ्य विभाग में ही पदस्थ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनील गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए है..
महिला स्वास्थ्यकर्मी सोनिया सिंह ने कहा की 10 नवंबर की रात उसके घर पर पहुंचकर इन दोनों पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बीएमओ पर आरोप लगाने दबाव बनाया था..वही महिला स्वास्थ्यकर्मी ने दावा किया कि वह बीएमओ को हटाने के लिए किए गए प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थी..जबकि प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में उसका फर्जी हस्ताक्षर किया गया था..बहरहाल बीएमओ को हटाने के लिए किया गया प्रदर्शन और उस प्रदर्शन के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी के इस दावे ने स्वास्थ्य कर्मचारियो के प्रदर्शन की पोल खोल कर रख दी है..और अब एक बात यह स्पष्ट हो गई है..की बीएमओ को हटाने गुटबाजी की राजनीति खेली गई थी..ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की स्थानीय प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर क्या निर्णय लेती है!
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News