by admin on | Nov 20, 2024 02:27 PM
आखिरकार छत्तीसगढ़ में इस मौत का जिम्मेदार कौन ? खनिज विभाग, प्रशासन या कोई और? क्यों नहीं रोकी जा रही अवैध रेत तस्करी? कैसे हुआ ये हादसा... ?
मौन रहने से मौतें कम नहीं होंगी और नहीं रुकेगा अवैध कारोबार... जिम्मेदार ले संज्ञान !
"आदित्य गुप्ता"
रायगढ़ - शनिवार की सुबह रेत लोड ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये वही अवैध रेत खदान है जिसके लिए कांशीचुआ के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को आवेदन देकर बंद करने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ध्यान दिया होता और अवैध रेत खनन पर रोक लगाई होती तो एक ड्राइवर की जान आज बच जाती।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के नदी घाटो से पिछले लंबे समय से रेत तस्कर द्वारा अवैध तरीके से रेत की तस्करी की जा रही है। इस मामले में कई बार शिकायत आने के बावजूद न तो संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी इस ओर ध्यान देते और न ही जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेबडा में स्थित मांड नदी से रेत लेकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रही एक ट्रैक्टर पलटने की घटना में चालक रोशन सिदार 24 साल निवासी ग्राम धनागर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
अब सवाल यह उठता है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन है ? खनिज विभाग, जिला प्रशासन या वो जो शासन चला रहे हैं ? क्योंकि जिस तरह की घटना को लेकर ग्रामीणों ने आशंका जताई वैसी हो घटना हो गई। हालांकि ग्रामीण के बजाय यह घटना ट्रैक्टर ड्राइवर के हो साथ हो गई लेकिन क्या ऐसी घटना और नहीं हो सकती ? यदि इसी तरह रेत का अवैध अंधाधुंध माइनिंग किया जाता रहा तो फिर ऐसी घटनाएं हो सकती है। इसलिए प्रशासन, शासन, संबंधित विभागों को घाटों पर होने वाले अवैध गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News