by admin on | Nov 24, 2024 11:45 AM
अंबिकापुर -: अंबिकापुर से गुजरी राष्ट्रीय राजमार्ग की सडक बदहाल है। अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ रोड व अंबिकापुर-बलरामपुर मार्ग की सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। इस मार्ग पर चलना खतरों से खली नहीं है। सडक पर बने दर्जनों गढ़ों के साथ-साथ धूल से लोगों का सेहत खराब हो रहा है। गड्ढों में हिचकोले खाने से लोग कमर दर्द व धूल से सांस जैसी बीमारी से लोग पीडि़त हो रहे हैं। इतनी समस्या के बावजूद भी केवल राजनीतिक चल रही है। बारिश के दिनों में सडक की स्थिति का जायजा लेने सांसद स्वयं कलेक्टर के साथ स्कूटी चलाकर भ्रमण किया था। इस दौरान लोगों को उम्मीदें जगी थी कि सडक की समस्या दूर होगी। इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भी सडक की जायजा लेकर एमजी रोड में स्टोन डस्ट डलवाकर गड्ढों को भरवाया था। लेकिन बारिश के बाद डस्ट अब धूल बनकर उड़ रही है। वहीं विभाग का कहना है कि सडक मरम्मत के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पर्याप्त राशि नहीं मिली है। प्रस्ताव भेजा गया है पर उधर से अब तक हरी झंडी नहीं मिली है। जो राशि मिले हैं उससे मरम्मत का काम पूर्ण हो पाना मुश्किल है। वहीं अंबिकापुर-बलरामपुर मार्ग स्थित एनएच 343 की भी स्थित काफी खस्ताहल है। इस मार्ग पर उड़ रही धूल के गुब्बार से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। लोग वैकल्पिक मार्ग से सफर करने को मजबूर हैं। अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ रोड पर चलने वाले राहगिरों ने सडक की स्थित को देखकर उनका कहना यह सडक जानलेवा है। इसपर चलना खतरों से खाली नहीं है। इस मार्ग पर चलने वाले बाइक सवारों को कई तरह के दर्द सहना पड़ रहा है। घर पहुुुंचते ही इनकी कमर अकड़ जा रही है। वहीं उड़ रही धूल से भी लोग परेशान हैं। इस मार्ग पर हमेशा हादसों का भय बना हुआ है। जरा सा भी सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसी स्थिति बनी हुई है।
एमजी रोड के लिए 1.70 करोड़ की जरूरत
एमजी व खरसिया रोड काफी जर्जर है। इन दोनों सडकों की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा शासन को 1.70 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन अब तक जवाब नहीं आया है। विभाग के ईई नीतेश तिवारी बताया कि राशि की प्रस्ताव को लेकर विभाग के अधिकारी दिल्ली जाने वाले हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अंबिकापुर से सिलफिली तक 20 किमी एनएच की सडक काफी जर्ज है। इसके अलावा एक किमी खरसिया रोड की सडक खराब है। इन दोनों मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। विशेषकर अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
बलरामपुर मार्ग के लिए 28 करोड़ की जरूरत
एनएच-343 अंबिकापुर-रामा नुजगंज मार्ग 77 किमी जर्जर है। इस सडक की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा केन्द्र सरकार को 28 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। अंबिकापुर से बलरामपुर तक के लिए 19 करोड़ व बलरामपुर से आगे के लिए 9 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News