छत्तीसगढ़ Raipur

अब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हुआ हादसे का शिकार; 4 गाड़ियां आपस में टकराईं

by admin on | Nov 24, 2024 11:47 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हुआ हादसे का शिकार; 4 गाड़ियां आपस में टकराईं

रायपुर:- प्रदेश में लगातार मंत्रियों के काफिले से जुड़े हादसे सामने आ रहे हैं। हाल ही में 22 नवंबर की रात कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कार को बेमेतरा रोड पर एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें मंत्री नेताम घायल हो गए थे। अब खबर आ रही है कि आज रविवार की दोपहर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार घटना रविवार की दोपहर करीब 3 अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर घटित हुई। हादसे में हालांकि किसी को चोटें नहीं आईं, लेकिन गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं। फिर सभी राजपुर विश्राम गृह में लाकर सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके बाद सभी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

बलरामपुर जिले के कुसमी में चल रहे स्व. बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होने अपने काफिले के साथ रविवार की दोपहर जा रही थीं।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment