by admin on | Nov 25, 2024 04:24 PM
दो व्याख्याता बीएड कर रहे, तीसरे को कर दिया संलग्न, अंग्रेजी की पढ़ाई ठप...!
बिहारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला, नहीं हो रहा अध्यापन, राम भरोसे हो रही पढ़ाई विद्यार्थी व अभिभावक परेशान...!
सूरजपुरः स्कूलों में संलग्नीकरण समाप्त करने के शासकीय आदेश के बावजूद सुरजपुर जिले में संलग्नीकरण का खेल जारी है। ऐसा ही एक मामला जिले के दूरस्थ विकासखंड ओड़गी के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर का प्रकाश में आया है। जहां अंग्रेजी विषय के दो व्याख्याताओं के दो साल के लिए बीएड करने चले जाने और शेष बची एकमात्र व्याख्याता को बिश्रामपुर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में संलग्न कर दिए जाने से ग्रामीण विद्यार्थियों का अध्यापन कार्य बाधित होने से उनका शैक्षणिक भविष्य संकट में है।
हायर सेकेंडरी स्कूल बिहारपुर में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई हो गई है ठप..!
ओड़गी विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर का है। जहां 377 विद्यार्थी अध्ययनरत है। शिक्षकों की कमी की वजह से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य संकट में है। कहने को तो वहां अंग्रेजी विषय के तीन व्याख्याता पदस्थ है, लेकिन वर्तमान में एक भी अंग्रेजी विषय का व्याख्याता वहां नही है। गौरतलब है कि उक्त विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता विनोद कश्यप जुलाई 2023 से बीएड करने दो साल के लिए बिलासपुर गए हुए है। वही दूसरे व्याख्याता रामरतन मनहर भी दो माह पूर्व बीएड करने दो साल के लिए चले गए है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में शासकीय बालक उमा विद्यालय बिहारपुर में लगभग 377 विद्यार्थियों की पढ़ाई राम भरोसे चल रही है। छात्रों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि अंग्रेजी विषय के तीन व्याख्याता होने के बावजूद उन्हें अंग्रेजी पढ़ने वाला कोई नहीं है। कला संकाय में राजनीति विषय समेत अर्थशास्त्र, भूगोल और हिंदी विषय की व्याख्याता ही नहीं है। इसकी वजह से उनका शैक्षणिक भविष्य संकट में है। उक्त विद्यालय में अंग्रेजी विषय के तीन व्याख्याताओं की पदस्थापना के बावजूद वहां विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाने वाला कोई व्याख्याता नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी विषय की इकलौती व्याख्याता अभिलाषा ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी ने विगत 14 नवंबर को एक आदेश जारी कर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में संलग्न कर दिया है। ऐसे में अब उक्त विद्यालय में अंग्रेजी विषय का एक भी व्याख्याता कार्यरत नहीं है।
व्याख्याता पदस्थ है, लेकिन दो व्याख्याता बीएड करने चले गए है और तीसरी व्याख्याता को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर में संलग्न कर दिए जाने से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कला संकाय में राजनीति समेत अर्थशास्त्र, भूगोल व हिंदी का व्याख्याता नहीं है। मैंने विभाग के उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से कई बार अवगत कराया है।
- एनपी शर्मा प्राचार्य(शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय)
दर्जनों शिक्षक आज भी संलग्नीकरण में अध्यापन कार्य के लिए संलग्न
संलग्नीकरण समाप्त करने के सख्त शासकीय आदेश के बावजूद जिले में दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं दूसरे विद्यालयों में संलग्न है। यही वजह है कि संलग्नीकरण के नाम पर उगाही के आरोप लगते रहे है। संलग्नीकरण की वजह से अनेक स्कूलों में अध्यापन कार्य भी बाधित हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल का मोबाइल बन्द रहने की वजह से मामले में उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News