छत्तीसगढ़ Sarguja

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस ने शुरू किया अभियान, पकड़े गए तो देना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना

by admin on | Nov 25, 2024 04:46 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस ने शुरू किया अभियान, पकड़े गए तो देना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना

शहर में यातायात नियमों को तोड़ना पड़ा भारी... आदत से मजबूर मनचले सुधरेंगे फिर भी नहीं!

सरगुजा की यातायात पुलिस अचानक हुई सक्रिय, लेकिन कार्रवाई बनी चर्चा का विषय..!

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस ने शुरू किया अभियान, पकड़े गए तो देना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना...!

शहर में अवैध पार्किंग से लगता है जाम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान...यातायात पुलिस को शहर में अवैध पार्किंग को लेकर भी ध्यान देने की है जरूर...!

"आदित्य गुप्ता" 

अम्बिकापुर - शहर की सड़कों पर आए दिन दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार होकर फर्राटे भर रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहनों में अनाधिकृत साइलेंसर और फटाखा जैसी आवाज निकालने वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ अम्बिकापुर की यातायात पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं ओवर लोडिंग कर यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 वाहन चालको से 122450/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 14वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 17000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक से 500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, ओवर लोडिंग के 03 मामले मे वाहन चालकों से 60000/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य दीगर प्रकरणों मे कुल 13 वाहन चालकों से 24300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक विजय केवर्त, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।


यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ अंबिकापुर में चालानी कार्रवाई इस प्रकार से रही...!


  1. यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, कुल 73 वाहन चालको से 122450/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल
  2. अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 14 वाहन चालकों से 17000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल
  3. असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल
  4. खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल
  5. प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालको के विरुद्ध 4000/- रुपये सामान शुल्क किया गया वसूल।
  6. ओवर लोडिंग के 03 प्रकरण में वाहन चालकों से 60000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल
  7. बिना सीट बेल्ट के चारपाहिया वाहन चलाना पाये जाने पर वाहन चालक से 500/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने की आम जनों से अपील 

पुलिस अफसरों ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।


यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और बढ़ते हादसे को देखते हुए अब पुलिस यातायात को अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की जरूरत हैं। सूची में उन लोगों को शामिल किया जाना चाहिए, जो यातायात नियम को तोड़ते हैं और उसकी वजह से हादसे होते हैं। दूसरे, जिनके नियम तोड़ने से दूसरे लोग परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने की पहल होने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

शहर में अवैध पार्किंग से लगता है जाम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान...

शहर को जाम की मुक्ति दिलाने की कोशिश में अवैध पार्किंग रोड़ा बन रही है। नगर क्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां अवैध पार्किंग के कारण इन मार्गों से गुजरना दूभर हो जाता है। वहीं सब देखते हुए भी जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment