by admin on | Nov 25, 2024 04:53 PM
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
मिनी स्टेडियम सुकमा में जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का समापन
"आदित्य गुप्ता"
सुकमा :- बस्तर ओलंपिक 2024 का जिला स्तरीय समापन समारोह मिनी स्टेडियम सुकमा में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में युवा वर्ग, ग्रामीणों और महिलाओं ने अपनी उत्कृष्ट भागीदारी से खेल प्रेमियों का दिल जीता। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रेरित किया। ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह के साथ पारंपरिक खेल विधाओं में हिस्सा लिया। उनके प्रदर्शन ने न केवल खेल में विविधता दिखाई, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी संदेश दिया। समापन समारोह में विजेता टीमों और व्यक्तिगत प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। बस्तर ओलंपिक 2024 ने क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन देने की एक नई मिसाल कायम की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी श्री धनीराम बारसे ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। श्री बारसे ने तीनों विकासखंडों के खिलाड़ियों को उनके उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, बस्तर संभाग में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। माओवाद प्रभावित क्षेत्र को विकास की नई दिशा में आगे लाने के लिए खेलों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल अनुशासन सिखाता है, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और अपने सपनों को साकार करने का भी अवसर देता है। ग्रामीण युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री बारसे ने खिलाड़ियों से कहा कि वे संभाग स्तरीय ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन करें और अपनी जीत के साथ जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए और इस दिशा में सुकमा जिले को भी आगे बढ़ाने के प्रयास जारी है। कार्यक्रम में श्री बारसे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने बस्तर ओलंपिक के अवसर पर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और प्रदर्शन सहित जिले के नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक में परंपरागत खेलों जैसे तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम बस्तर संभाग में खेल कौशल को निखारने का मंच बनकर उभरा है। यह न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर कर रहा है, बल्कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का भी अवसर प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जगन्नाथ साहू, अरूण सिंह भदौरिया, सन्नू कोरसा, विश्वराज चौहान, डमरू नाग, विनोद सिंह बैंस, संजय सोढ़ी, विवेक यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सुकमा कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री सूरज कश्यप, डिप्टी कलेक्ट सुश्री मधु तेता सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News