छत्तीसगढ़ Durg

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के एक नहीं दो- दो मामले आए सामने...!

by NEWS EDITOR on | Nov 25, 2024 04:58 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के एक नहीं दो- दो मामले आए सामने...!

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी पर ACB व CBI की लगातार कार्रवाई जारी... रिश्वतखोरों में मचा हड़कंप!

रिश्वतखोर पुलिसवाला हुआ गिरफ्तार, केस खत्म करने के नाम पर 10 हजार लेते ACB ने पकड़ा...।

आदित्य गुप्ता 

दुर्ग : दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसीबी की टीम ने स्मृति नगर थाने पहुंची और प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरअसल, एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बी-फार्मा का विद्यार्थी है जो नेहरू नगर जिला-दुर्ग में निवास करता है। उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि उसका कुछ दिन पूर्व एक विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाने में लंबित थी। जांच दौरान प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा से मुलाकात करने पर शिकायत को नस्तीबद्ध करवाने के एवज में उसके द्वारा प्रार्थी से 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक ने 10,000 रुपए लेने को सहमत हुआ। सत्यापन पश्चात आज आरोपी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

शिकायत करने वाले छात्र पर ही मोबाइल तोड़ने का आरोप

विवाद के दौरान शिखर और उसके साथी ने विवेक का मोबाइल तोड़ दिया था। इसकी शिकायत विवेक ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में की थी। इस मामले में पीड़ित विवेक ने बताया कि छात्र होने के चलते आरक्षक ने मामले में कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। हालांकि समझौता करने की एवज में विवेक ने आरोपी पक्ष से मोबाइल की कीमत अदा करने को कहा था। 

दोनों पक्षों के बीच 10 हजार रुपए पर बात बनी थी। इन्हीं पैसों के लेन-देन के लिए आरक्षक ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया था।इससे पहले शिखर ने मामले की सूचना ACB को दे दी। फिलहाल ACB ने आरक्षक रामकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment