by NEWS EDITOR on | Nov 26, 2024 03:01 PM
शिक्षा के मंदिर को ठगी का बाजार बनाता राजधानी का यह डायरेक्टर...अब हुआ फरार..!
आदित्य गुप्ता
रायपुर। यूपीएससी-पीएससी की कोचिंग के नाम पर ढेड़ दर्जन छात्रों से 18 लाख की ठगी करने वाले डायरेक्टर पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरस्वती नगर थाने में पीड़ित छात्रों ने कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार पर ठगी का आरोप लगाया है। बच्चों का आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाई के लिए उन्होंने पैसे इकट्ठा कर कोचिंग में फीस जमा की थी, लेकिन डायरेक्टर इन पैसों को लेकर फरार हो गये है।दरअसल, ढेड़ दर्जन बच्चों ने कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। छात्रों ने पुलिस को बताया कि डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार ने यूपीएससी-पीएससी की तैयारियों के लिए कोचिंग एकेडमी शुरू की थी। लगभग ढेड़ दर्जन बच्चों ने एडमिशन के नाम पर टोटल 18 लाख रूपये जमा किये थे।
लेकिन बीच में ही डायरेक्टर ने कोचिंग संस्था को शिफ्टिंग के नाम पर क्लास बंद कर दिए। बच्चे कोचिंग खुलने का इंतेजार करते रहे। कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब कोचिंग संस्था शुरू नहीं हुई तो उन्होंने डायरेक्टर से संपर्क किया। पति-पत्नी ने बच्चों को कुछ दिनों तक अपनी बातों में उलझा कर रखा। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बच्चों के नंबरों को ब्लैक लिस्ट कर फरार हो गये। बच्चे खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में दर्ज करवाये है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर डायरेक्टर और उसकी पत्नी की तलाश कर रही है। बताया ये भी जा रहा है कि एकेडमी में पढ़ाने वाले फैकल्टी की सैलरी चेक में दी गई थी। जब चेक को बैंक में लगाया गया तो साइन मैच नहीं होने से चैक भी बाउंस हो गया। इस मामले में फैकल्टी ने भी अपराध दर्ज कराया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News