छत्तीसगढ़ Sarguja

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय  सुभाषनगर अंबिकापुर में मनाया गया "संविधान दिवस"

by admin on | Nov 27, 2024 04:12 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


 सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय  सुभाषनगर अंबिकापुर में मनाया गया "संविधान दिवस"

अंबिकापुर :- सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय  सुभाषनगर अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत आज दिनांक 26/11/2024 दिन मंगलवार को "संविधान दिवस "सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी (रा. से. यों )श्रीमती रानी रजक के नेतृत्व मे मनायीं गयी संविधान दिवस के अवसर पर आज बी. एड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणर्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता कराया गया, प्रशिक्षणर्थियों ने बहुत अच्छे तरीके से संविधान के बारे मे बताया।

भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था,संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. यह दिन हमें यह याद दिलाता हैं,कि संविधान हमारे देश की नींव है और यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है।

कार्यक्रम के अंत मे शपथ कराया गया, तथा सभी को एक अच्छे नागरिक बनने की शुभकामनायें दी गयी।

कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी(रा. से. यों.)श्रीमती रानी रजक एवं सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती राधिका चौहान, सुश्री सविता यादव, सुश्री सीमा बंजारे, सुश्री पूजा रानी, श्री नितेश कुमार यादव एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment