by admin on | Nov 27, 2024 04:24 PM
बलरामपुर में पटवारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:सरगुजा ACB टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फौती नामांतरण के लिए मांगे थे रुपए
सरगुजा ACB टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फौती नामांतरण के लिए मांगे थे रुपए ।
पकड़े गए पटवारी को लेकर राजपुर रेस्ट हाउस पहुंची ACB की टीम
बलरामपुर -: सरगुजा एसीबी की टीम ने बलरामपुर जिले के एक पटवारी को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने फौती नामांतरण और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इससे पहले उसने 2 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। पटवारी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ।
एसीबी सरगुजा की टीम ने बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील अंतर्गत पटवाही हल्का नंबर 17 ओकारा के पटवारी पवन पांडेय को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। ओकारा निवासी अजय पावले के पिता की मौत हो गई थी। अजय पावले ने फौती नामांतरण और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए आवेदन दिया था। पटवारी पवन पांडेय ने इंतकाल नामांतरण और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
एसीबी टीम ने पटवारी पवन पांडेय को किया गिरफ्तार दो हजार दिए, ACB से की शिकायत
अजय पावले ने 20 हजार रुपए दे पाने में असमर्थतता जताई और दो हजार रुपए बतौर रिश्वत पवन पांडेय को दिया। पवन पांडेय ने इसके बाद भी काम नहीं किया। पटवारी ने अजय पावले से 12 हजार रुपए नगद और दो क्विंटल मक्का मांगा। परेशान होकर अजय पावले ने इसकी शिकायत ACB कार्यालय अंबिकापुर में कर दी। ACB की टीम ने फोन रिकार्डिंग से रिश्वत मांगने की पुष्टि की। बुधवार को कार्रवाई के लिए ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस की टीम राजपुर पहुंची।
घर में रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी
पटवारी पवन पांडेय ने राजपुर स्थित आवास में कार्यालय बनाया है। ACB की टीम के योजना के अनुसार शिकायतकर्ता अजय पावले ने जैसे ही पटवारी पवन पांडेय को रिश्वत की रकम दी, ACB की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया। उसके पास से केमिकल लगे नोट बरामद किया गया है।
ACB ने पटवारी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ACB टीम ने पटवारी के घर में जांच की। हालांकि पटवारी के घर बड़ी रकम नहीं मिली है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News