by admin on | Dec 22, 2024 04:38 PM
कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर....!
सरकारी जमीन में अवैध कब्जा करके बनाने का था मामला
बिलासपुर-: कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। आरोपी ने सरकारी जमीन में कब्जा करके शानदार ऐशगाह बना लिया था। इस फॉर्महाउस का उपयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता था। कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है। इस फॉर्म हाउस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है । आपको बता दे रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है।
ग्राम महमंद क्षेत्र मे खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर रंजन गर्ग द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत जनदर्शन मे कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण को प्राप्त हुई। जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए। उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण मे दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। मौके पर यह देखा गया कि लगभग 50-100 की संख्या मे पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे। कलेक्टर बिलासपुर का यह साफ़ संदेश है कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी प्रकार होती रहेगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News