by admin on | Dec 24, 2024 07:19 PM
सरगुजा संभाग के आयुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की पहल...!
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना (MMGGPY) के तहत घटिया सड़क निर्माण और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किया गया खेल..!
करोड़ों की सरकारी राशि गबन के मामले में कलेक्टर सरगुजा को जांच के दिए गए आदेश...!
अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग...!
अंबिकापुरः- सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना (MMGGPY) के तहत घटिया सड़क निर्माण और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से करोड़ों की सरकारी राशि गबन के मामले में कलेक्टर सरगुजा को जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला अधिवक्ता और आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डीके सोनी द्वारा दायर शिकायत पर आधारित है। शिकायत के अनुसार, वर्क ऑर्डर क्रमांक 1370 (दिनांक 4/7/2020) के तहत ठेकेदार योगेश जायसवाल को 98.64 लाख रुपये के निर्माण कार्य का ठेका 68% रियायती दर पर 76.27 लाख रुपये में दिया गया था। यह कार्य चार सीसी सड़क सह नाली निर्माण परियोजनाओं के लिए था। ठेकेदार द्वारा तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं किया गया, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कराकर पूरी राशि आहरित कर ली गई।
डॉ. सोनी ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का है और साइट पर निरीक्षण से यह स्पष्ट है। शिकायत में ठेकेदार और अधिकारियों पर फर्जी एमबी बनाकर शासन की राशि गबन करने और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, खनिज चुकता प्रमाण पत्र भी फर्जी तरीके से तैयार किया गया। आयुक्त सरगुजा संभाग ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सरगुजा को 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News